खबर इंडिया की।‘कुंभ मेले से चर्चा में आई वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले मुस्लिम फरमान खान से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। जिसे उनके परिवार ने लव-जिहाद बताया था और अपने बेटी को नाबालिग कहा था। इस पूरे मामले की जांच चल ही रही थी कि अब इस लव मैरिज में एक नया मोड़ आ गया है। फरमान खान ने पत्नी मोनालिसा को लेकर दावा किया है कि मोनालिसा गर्भवती हैं। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
मोनालिसा बनने वाली है फरमान खान के बच्चे की मां
मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर पहले से ही कानूनी पेच फंसा हुआ है और पुलिस इस शादी से जुड़े हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है। ऐसे में प्रेग्नेंसी की खबर ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। जब फरमान खान को आधिकारियों के सामने पेश होना था तब उन्होंने अधिकारियों के सामने दाना किया कि उनकी पत्नी मोनालिसा गर्भावती हैं और जिस कारण वह पूछताछ के लिए नहीं आ सकती।
सूत्रों की मानें तो पुलिस मोनालिसा का आधिकारिक बयान दर्ज करने की तैयारी में थी, लेकिन अब इस नए दावे के बाद जांच की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। हालांकि, पुलिस इस दावे की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल रिपोर्ट्स और फरमान की बात में कितनी सच्चाई है इसकी भी जांच की जा रही है।
आखिर क्या है यह पूरा विवाद?
इस पूरे विवाद की जड़ें मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर से जुड़ी हैं। मोनालिसा का परिवार, जो अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं, ने डीएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि- फरमान खान ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की है, और दावा किया गया कि शादी के समय लड़की नाबालिग थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी और उन्हें पेश होने के निर्देश दिए गए थे।
हाईकोर्ट से मिली है अंतरिम राहत
दूसरी ओर, मोनालिसा और फरमान ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें फिलहाल राहत मिली हुई है। कोर्ट ने 20 मई तक दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इससे पहले 11 मार्च को खुद मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाकर किसी और से शादी कराना चाहते हैं। मोनालिसा ने साफ तौर पर कहा था कि वे अपनी मर्जी से फरमान के साथ रह रही हैं और उन्हीं के साथ अपना जीवन बिताना चाहती हैं।














