न्यूज़भारतहेडलाइंस

मुझे शादी नहीं करनी, प्लीज बाबू ले चलो… फेरों से पहले दुल्हन की बॉयफ्रेंड से डिमांड, आशिक बोले- जेल पहुंचाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के माहौल के बीच दुल्हन और उसके कथित बॉयफ्रेंड की बातचीत सुनाई दे रही है। वीडियो को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।


वायरल क्लिप में एक कमरे के अंदर दुल्हन भावुक अंदाज में युवक से कहती नजर आती है कि वह यह शादी नहीं करना चाहती और उसे वहां से भगाकर ले जाने की बात कहती है। वहीं युवक जवाब देता है कि अगर उसने ऐसा किया तो लड़की का परिवार उसे जेल पहुंचा देगा।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे प्यार और परिवार के दबाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह केवल व्यूज और वायरल होने के लिए बनाया गया कंटेंट भी हो सकता है।
हालांकि, वीडियो कहां का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन इस वायरल वीडियो ने रिश्तों, पारिवारिक दबाव और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *