खबर इंडिया की। एक युवक अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकला कि वह बाजार सब्जी लेने जा रहा है। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी को उस पर शक हुआ। इसके बाद महिला ने अपने परिवार वालों को साथ लिया और पति का पीछा करते हुए एक कमरे तक पहुंच गई।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि वहां पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह दृश्य देखते ही मौके पर हंगामा शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस होने लगी।
पत्नी का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से दूसरी महिला के चक्कर में है और इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता है। महिला ने बताया कि उनका एक छोटा बच्चा भी है, लेकिन इसके बावजूद पति का व्यवहार लगातार बदलता जा रहा है। फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।














