उमाकांत त्रिपाठी ईरान में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब देश के कॉरपोरेट सेक्टर में भी दिखने लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप समेत कई बड़ी कंपनियां फिर से वर्क फ्रॉम होम मॉडल लागू करने पर विचार कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, यात्रा कम करने और सोने की खरीद घटाने समेत कुल 7 सुझाव दिए थे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा वर्क फ्रॉम होम मॉडल को लेकर हो रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी सहयोगी कंपनियों में फिलहाल हाइब्रिड मॉडल लागू है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी की अपील के बाद कंपनी इस बात का आकलन कर रही है कि इस व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है।
टाटा ग्रुप ने भी संकेत दिए हैं कि समूह की कंपनियों में इस मुद्दे पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है।
आईटी सेक्टर की कई कंपनियों में फिलहाल भी वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मॉडल जारी है। कोरोना महामारी के बाद ज्यादातर कंपनियों ने कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस बुलाना शुरू किया था, लेकिन अब दोबारा पुराने मॉडल पर लौटने की संभावना बढ़ती दिख रही है।
कई कंपनियों में फिलहाल हाइब्रिड सिस्टम लागू है। इसके तहत सीनियर कर्मचारियों को ऑफिस आना पड़ता है, जबकि जूनियर स्टाफ को घर से काम करने की सुविधा दी जा रही है। कुछ संस्थानों में कर्मचारियों को वैकल्पिक दिनों में ऑफिस बुलाया जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आईटी और डिजिटल सेक्टर में वर्क फ्रॉम होम को आसानी से लागू किया जा सकता है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र की कंपनियों के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा। एल एंड टी जैसी कंपनियों के अधिकांश कर्मचारी ऑनसाइट काम करते हैं, इसलिए वहां पूरी तरह वर्क फ्रॉम होम संभव नहीं माना जा रहा।
हालांकि कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को अनावश्यक यात्रा कम करने और ईंधन बचाने की सलाह दी जा रही है।
कोरोना काल के दौरान बड़े पैमाने पर वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाया गया था। उस समय ज्यादातर कॉरपोरेट कंपनियों ने डिजिटल वर्क सिस्टम विकसित किया था। बाद में हालात सामान्य होने पर कंपनियों ने दोबारा वर्क फ्रॉम ऑफिस को बढ़ावा देना शुरू कर दिया।
अब यदि ईंधन बचत और वैश्विक हालात को देखते हुए फिर से वर्क फ्रॉम होम नीति लागू होती है, तो कई कंपनियों को अपनी पुरानी नीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है।
कॉरपोरेट सेक्टर फिलहाल इस बात पर मंथन कर रहा है कि कामकाज प्रभावित किए बिना किस तरह ईंधन की बचत और संचालन दोनों को संतुलित रखा जाए।
WFH पर लौटने की तैयारी में नामी कंपनियां, PM मोदी की अपील का दिख रहा असर, सामने आया पूरा प्लान
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
DGP साहब की गंदी हरकत, ऑफिस में कई महिलाओं संग मनाई रंगरलिया, कई वीडियोज हुए वायरल, आप भी देखें
खबर इंडिया की। कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP – सिविल राइट्स…
आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी, आप भी देखें?
खबर इंडिया की। आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल…
एक्ट्रेस ने फिर लगाया हॉटनेस का तड़का, सोफिया अंसारी ने शेयर किया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- हमें सिर्फ ये चाहिए
खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो और रील्स का क्रेज तेजी से बढ़…
Indore Traffic Signal Reel Case: रील बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच सड़क पर लेट गई लड़की, पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, इंदौर का वीडियो वायरल.!
इंदौर। Indore Traffic Signal Reel Case** में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने…
Noida Viral Video: कार में कपल का वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड के ‘आम पक गए’ कमेंट पर मचा बवाल, यूजर्स बोले अश्लील
सोशल मीडिया पर Noida Viral Video तेजी से चर्चा में है। वायरल हो रही एक छोटी…
एमपी में बंद होने वाली है लाड़ली बहना योजना? MP हाईकोर्ट में महिला ने लगाई याचिका, कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस
खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश की Ladli Behna Yojana को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर…
बेटे के मकान के बाहर धरने पर बैठे बुजुर्ग मां-बाप, घर से निकालने के आरोप, जानिए दोनों ने क्या कहा
खबर इंडिया की।तेलंगाना के मियापुर से बुजुर्ग माता-पिता से जुड़ा एक हैरान करने…
शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा
खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…
हर तीन महीने में मिलेंगे ₹61500, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालेंगे ₹2.46 लाख… धांसू स्कीम
खबर इंडिया की।रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के लिए Senior Citizens Savings Scheme…














