दिल्लीदुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हमारी पार्टनरशिप आगे बढ़ती रहे.. पीएम मोदी ने इजरायल दौरे का अनुभव किया शेयर, इन बातों का किया जिक्र

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे से भारत लौट आए हैं। भारत वापस आने के बाद पीएम मोदी ने अपने इजरायल दौरे के अनुभव साझा किए और यात्रा की प्रमुख झलकियों वाला एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पीएम मोदी द्वारा साझा किए गए वीडियो में इजरायल पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत, भारतीय समुदाय से मुलाकात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में इजरायली संसद में प्रधानमंत्री का स्वागत, तालियों और नारों की गूंज, दोनों देशों के नेताओं के बीच बैठकें और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर के दृश्य भी शामिल हैं।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल का सर्वोच्च सम्मान मिलने के क्षण भी दिखाए गए हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि इजरायल की यह यात्रा बेहद खास रही। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई अहम बातचीत हुई और भारत-इजरायल साझेदारी को नई मजबूती मिली है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इजरायल के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। दोनों देशों ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, कृषि, तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

इसके अलावा इंडि‍या-मिडिल ईस्‍ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC और भारत-इजरायल-यूएई-अमेरिका समूह I2U2 को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों यानी MOU पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें जियोफिजिकल एक्सप्लोरेशन में सहयोग से जुड़ा समझौता शामिल है। इसका उद्देश्य एडवांस्ड जियोफिजिकल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए मिनरल एक्सप्लोरेशन में सहयोग बढ़ाना है।

लोथल, गुजरात में नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के विकास के लिए भी समझौता हुआ। इसके तहत दोनों देश समुद्री विरासत, शोध, प्रदर्शनी और विशेषज्ञता साझा करेंगे।

भारत और इजरायल के बीच यूपीआई आधारित सीमा-पार भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भी समझौता हुआ। एनपीसीआई इंटरनेशनल और इजरायल की MASAV संस्था के बीच हुए इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रेमिटेंस को आसान बनाना है।

इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भारत-इजरायल इनोवेशन सेंटर स्थापित करने, मत्स्य पालन और जलीय कृषि में सहयोग बढ़ाने तथा शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संयुक्त पहल को लेकर भी समझौते हुए।

यात्रा के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय और हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण और इजरायल सिक्योरिटीज अथॉरिटी के बीच सहयोग को लेकर भी सहमति बनी।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत और इजरायल के रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *