न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर लागू होगा ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम, गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा फैसला, ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे लगेंगे

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि- केंद्र सरकार अगले एक साल के भीतर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी करीब 6000 किलोमीटर लंबी सीमा पर “स्मार्ट बॉर्डर” सुरक्षा सिस्टम लागू करेगी। इसके तहत ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे और दूसरी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सीमा की निगरानी मजबूत की जाएगी, ताकि घुसपैठ और तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके।

दिल्ली में BSF के रुसतमजी मेमोरियल लेक्चर और BSF इन्वेस्टिचर सेरेमनी को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि- सरकार की अवैध घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद हर अवैध घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे वापस भेजा जाएगा।

घुसपैठ जनसंख्या बदलने की साजिश
शाह ने कहा कि- अवैध घुसपैठ केवल सीमा सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। उन्होंने BSF जवानों से कहा कि वे इस कोशिश को सफल नहीं होने दें और सीमा सुरक्षा को और मजबूत करें। गृह मंत्रालय जल्द ही एक हाई-पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करेगा। इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकीय बदलाव से जुड़े मामलों की निगरानी और सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग देना होगा।

एक साल में बनेगा मजबूत सुरक्षा ग्रिड
गृह मंत्री ने बताया कि- अगले एक साल में सीमा पर एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड तैयार किया जाएगा। स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट के तहत BSF को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। ड्रोन, रडार और एडवांस कैमरों की मदद से सीमा के संवेदनशील हिस्सों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि- BSF के गठन के 60वें वर्ष में इस परियोजना को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। इसका मकसद सीमा को अधिक सुरक्षित और घुसपैठ के लिए लगभग अभेद्य बनाना है।

 

राज्यों के साथ मिलकर कार्रवाई की
शाह ने कहा कि- घुसपैठ और पशु तस्करी के रास्तों को बंद करने के लिए BSF को अपनी सूचना व्यवस्था और मजबूत करनी होगी। उन्होंने जवानों से राज्य पुलिस, जिला प्रशासन और गांव स्तर के राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने की अपील की।उन्होंने कहा कि- पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा की सरकारों के सहयोग से सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। गृह मंत्रालय जल्द ही इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

 

नक्सलवाद की तरह जड़ से खत्म करेंगे
शाह ने कहा कि- किसी समस्या को सिर्फ नियंत्रित करना पर्याप्त नहीं है। उसे जड़ से खत्म करना ही वास्तविक सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि- जिस तरह देश के कई हिस्सों में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया गया, उसी तरह घुसपैठ के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

पहाड़ी पर बैठकर किस कर रहा था कपल, अचानक पहुंचा हिंदूवादी संगठन, मौके पर की जमकर गुंडागर्दी

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल की…

महिलाओं का अजीब तरीके से इलाज करता दिखा डॉक्टर! VIDEO वायरल हुआ तो उठी गिरफ्तारी की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे…

1 of 807

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *