अपराधन्यूज़बिहारभारतवायरलशहरहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड संग जंगल गई, दोस्तों ने बना लिया सेक्स करते वीडियो.. फिर की संबंध बनाने की डिमांड, गैंगरेप पीड़िता ने थाने में क्या बताया.?

खबर इंडिया की। बिहार के मोतिहारी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 साल की एक युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़िता के मुताबिक, इस पूरी घटना के दौरान उसका बॉयफ्रेंड भी आरोपियों का साथ देता नजर आया। पुलिस ने मामले में युवती के प्रेमी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

घटना सुगौली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों अक्सर छिपकर मिला करते थे।

पीड़िता के अनुसार, 24 मई की रात उसका प्रेमी उसे मिलने के लिए बुलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंच गए और चोरी-छिपे उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। शुरुआत में दोनों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

कुछ देर बाद चारों युवक सामने आए और उन्होंने बताया कि दोनों का वीडियो उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हो चुका है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने युवती पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने और उसके प्रेमी ने आरोपियों से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई, लेकिन बदले में आरोपियों ने युवती के साथ संबंध बनाने की मांग रख दी।

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पीड़िता का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बचाने के बजाय आरोपियों की बात मानने के लिए कहने लगा। युवती के मुताबिक, उसके प्रेमी ने कहा कि “चारों की बात मान लो, फिर वो वीडियो डिलीट कर देंगे।” इसके बाद पांचों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के पास उसका वीडियो था, इसलिए वह बेहद डरी हुई थी और विरोध नहीं कर सकी। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके तुरंत बाद युवती ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। रात करीब 2 बजे किए गए फोन कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची, तब वह बुरी तरह कांप रही थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया और फिर बाकी चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने से पहले डरे।

Related Posts

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

1 of 812

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *