वायरलअपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति ने पत्नी के बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा, अश्लील वीडियो बनाए, UP में ननद-पति करते थे अश्लील हरकत

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज छह महीने बाद एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी में उसके परिवार ने करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते रहे।

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता की मां के अनुसार, बेटी की शादी 26 नवंबर 2025 को शमशाबाद रोड निवासी युवक से हुई थी। शादी से पहले युवक की हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी और आलीशान जीवनशैली दिखाई गई थी। परिवार ने शादी में सोने-चांदी के जेवर, हीरे की अंगूठियां और भारी नकदी दी थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ससुर और ननद ने 21 लाख रुपए और कार की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का कहना है कि उसके सारे जेवर और कैश भी छीन लिए गए। यहां तक कि हनीमून के नाम पर भी 10 लाख रुपए अलग से वसूले गए।

महिला की मां ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को फतेहाबाद रोड स्थित एक क्लब में पार्टी के दौरान दामाद ने शराब के नशे में बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उसी रात जब पति का फोन खुला रह गया, तब वॉट्सएप चैट से सास, पति और ननद की कथित साजिश का खुलासा हुआ। आरोप है कि परिवार मिलकर महिला को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था।

इसके बाद पीड़िता मायके आ गई थी, लेकिन 4 फरवरी 2026 को ससुराल वाले समझौते का भरोसा देकर उसे वापस ले गए। आरोप है कि इसके बाद ननद और पति ने मिलकर बेडरूम और बाथरूम में हिडन कैमरे लगा दिए। महिला का दावा है कि उसकी निजी रिकॉर्डिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पति की नपुंसकता की दवाएं और भाई-बहन को ड्रग्स लेते हुए भी देखा। 15 फरवरी को फिर उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसे गंभीर ब्लीडिंग शुरू हो गई। रात में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान ढाई महीने का गर्भ गिर गया।

महिला की मां का कहना है कि रिश्ता कराने वाले चाचा ससुर ने मामला दबाने के लिए फिर एक करोड़ रुपए की मांग की। जांच में यह भी सामने आया कि पति की नौकरी, सैलरी स्लिप और हैदराबाद फ्लैट से जुड़े कई दस्तावेज कथित रूप से फर्जी थे।

फिलहाल न्यू आगरा पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

1 of 860

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *