क्रिकेटखेलकूद

IPL के लिए टीमें तैयार, आदित्य ठाकरे ने लिया वानखेड़े स्टेडियम का जायजा

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को यहां एतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया और अगले महीने शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों की समीक्षा की।

आईपीएल के मुकाबलों का आयोजन महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे के चार स्टेडियम में 26 मार्च से किया जाएगा।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘आज माननीय मंत्री आदित्य ठाकरे ने वानखेड़े स्टेडियम और मुंबई क्रिकेट संघ/भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यालय का दौरा किया और आगामी आईपीएल 2022 के इंतजाम का जायजा लिया।’’

बीसीसीआई सीईओ और आईपीएल सीईओ हेमांग अमीन, मुंबई टी20 लीग के चेयरमैन मिलिंद नार्वेकर और एमसीए शीर्ष परिषद के सदस्य अजिंक्य नाईक और नदीम मेमन आदित्य के साथ चर्चा के लिए मौजूद थे जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं।

सदस्य ने कहा, ‘‘यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी।’’

Related Posts

अब भारत को कभी नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी.? PCB चीफ से लेने से किया था इंकार, जानिए नियम

खबर इंडिया की। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

Khelo India Winter Games 2025: पीएम मोदी ने देश के खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज, लद्दाख-कश्मीर पर क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।खेलो इंडिया शीतकालीन 2025 की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

1 of 57

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *