बिहार

बम बनाने के दौरान ब्लास्ट, भागलपुर में मातम, पीएम ने जताया दुख

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे एक घर के अंदर हुए बम धमाके ने तबाही मचा दी। कुल तीन घर इस धमाके में जमींदोज हो गए, वहीं एक महिला व एक बच्चा समेत 12 की मौत हो गई। आसपास के कुछ और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मलबा हटाने का काम जारी है।

एक दर्जन से ज्यादा लोगों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। उसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।

पुलिस ने संकेत दिया है कि बम बनाने के दौरान यह धमाका हुआ। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है। बताया गया कि रात 11.35 बजे मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ। इस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए। 

इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक उड़े। धमाका शांत होने के बाद लोगों की भीड़ जुटी और खोजबीन शुरू हुई। शीला देवी, गणेश कुमार और एक छह माह के बच्चे की लाश मलबे से कुछ ही देर बाद निकाल ली गई। आधा दर्जन घायलों को भी एक-एक कर अस्पताल ले जाया गय। सभी मृतक और घायल काजवाली चौक, तातारपुर के निवासी हैं।

रात को एक बजे करीब जेसीबी मंगाई गई और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। अंदर और कितने लोग थे, यह मलबा हटने के बाद पूरी तरह साफ हो पाएगा। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, डीएम समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे। धमाके की वजह से बिजली के पोल-तार भी बिखर गए। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही थी।

पटाखा बनाने का काम करता था परिवार

धमाके को लेकर एसएसपी का कहना है कि घटना का कारण संभवतः पटाखा मैटेरियल विस्फोट है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीड़ित परिवारों में से एक परिवार पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके घर में पहले भी विस्फोट की घटना हो चुकी है। उसी घर में विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट होने की संभावना है। बम डिस्पोजल टीम तथा एफएसएल टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति कुछ और स्पष्ट हो सकेगी।

घायलों के नाम

1- रिंकू कुमार साह, 30 साल
2- आएशा मंसूर, 25 वर्ष
3- राहुल कुमार, 12 साल
4- सोनी देवी, 27 साल

मृतकों के नाम

1- गणेश प्रसाद सिंह, 60 साल
2- एक अज्ञात महिला
3- प्रियांशु, लीला देवी का नाती

Related Posts

देश में किस मुख्यमंत्री की है सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी, हैरान करने वाला है नाम

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की.…

बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

उमाकांत त्रिपाठी।चुनावी साल में बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *