क्रिकेटखेलकूदन्यूज़

धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने से दो दिन पहले उन्होंने यह फैसला किया । महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा को सीएसके की कप्तानी दी है ।

2008 से एमएस धोनी CSK के कप्तान रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है।

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीम है।

उल्लेखनीय है कि सीएसके 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से अपना 2022 आईपीएल अभियान शुरू करेगा।

रवींद्र जडेजा 2012 में सीएसके का हिस्सा बने थे. इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स और कोच्चि टस्कर्स केरला का हिस्सा रह चुके हैं।
जडेजा को आईपीएल 2012 के ऑक्शन में चेन्नई ने 2 मिलियन डॉलर यानी तब के हिसाब से करीब 12 करोड़ रुपये की रकम में अपने साथ जोड़ा था तब से वे इस टीम का हिस्सा हैं।

2016 और 2017 में जब सीएसके सस्पेंड हुई तब जडेजा गुजरात लॉयंस का हिस्सा बने।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 762

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *