अन्य राज्यचुनावराजनीति

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, जानिये उनके बारे में

उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी होंगी। पहली बार होगा जब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष ही संभालते आए हैं।

कोटद्वार से विपरीत परिस्थितियों में चुनाव जीतकर आई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए करीब-करीब तय माना जा रहा है।

कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्रियों प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई विधायक मौजूद थे। उन्होंने विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी की। नामांकन की तिथि 24 व 25 मार्च रखी गई है, जबकि 26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा।

कौन हैं ऋतु खंडूरी?

ऋतु खंडूरी का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 में हुआ था। उनके परिवार की पृष्ठभूमि फौजियों की रही है। खंडूरी के फौज में होने के कारण उनकी पढ़ाई भी पिता की पोस्टिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर हुई।

उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री पाई। उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

वह पत्रकारिता में भी डिप्लोमा कर चुकी हैं। वर्ष 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में काम किया।

पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार सीट से विधायक ऋतु खंडूड़ी की उम्र 56 साल है। पिता बीसी खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 230

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *