न्यूज़भारत

देश में कोविड-19 के 1,685 नए मामले, 83 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,685 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,16,372 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 21,530 रह गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 83 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,755 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 21,530 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 897 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.33 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक 78.56 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,91,425 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

देश में अभी तक कुल 4,24,78,087 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.55 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।

Related Posts

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *