न्यूज़महाराष्ट्रराजनीति

एनसीपी युवा मोर्चे ने रखा प्रस्ताव, कहा शरद पवार को बनाया जाए यूपीए अध्यक्ष

एनसीपी (NCP) के युवा मोर्चा ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसके तहत शरद पवार को यूपीए का चेयरपर्सन बनाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव को एनसीपी युवा मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित किया गया। इस बैठक में पूरे देश से करीब 100 नेता मौजूद थे।

महाराष्ट्र एनसीपी यूथ विंग के वर्किंग प्रेसिडेंट रविकांत तोपे ने कहा कि, हमने एक प्रस्ताव रखा जिसमें इस कहा गया है कि एनसीपी चीफ को यूपीए का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। मगर वहां मौजूद एनसीपी चीफ ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।

स्टेट यूथ विंग के प्रेसिडेंट महबूब शेख ने बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि क्षेत्रीय दलों को एक साथ करने की क्षमता रखने वाले शरद पवार को ही यूपीए का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। वहीं वारपे ने कहा कि, मौजूदा परिस्थिति में एनसीपी की लंबी पकड़ है और शरद पवार को एनसीपी चीफ बनाने का फायदा मिलेगा।

हालांकि इस प्रस्ताव में सोनिया गांधी का इस्तीफा नहीं मांगा गया था। बता दें कि वर्तमान में सोनिया गांधी ही यूपीए की चेयरपर्सन हैं। दो बार के केंद्र के कार्यकाल के दौरान भी वही यूपीए गठबंधन को संभाल रही थीं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 762

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *