दिल्लीन्यूज़भारत

‘जहांगाीरपुरी हिंसा से एक सप्ताह पहले रची गई थी साजिश, अंसार ने कुशल चौक पर बुलाई थी मीटिंग’

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक सोची-समझी साजिश के तहत हिंसा को अंजाम दिया गया था और इस हिंसा के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। खुफिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले ही इस हिंसा की साजिश रची जा रही थी, जिस हिंसा को अंजाम देने के लिए पहले से ही छतों पर पत्थर, रोड़े और ईंटें एकत्रित कर ली गई थीं। आरोपी अंसार ही इस घटना का मास्टरमाइंड है।

आईबी के सूत्रों की मानें तो अंसार ने करीब एक दर्जन लोगों के साथ रामनवमी वाले दिन कुशल चौक के पास एक बैठक की थी। इस बैठक में हिंसा की साजिश रची गई थी। जिस बैठक में यह तय हुआ था कि कुशल चौक से हनुमान जयंती की शोभायात्रा को नहीं गुजरने दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बारे में दिल्ली पुलिस ने भी गृह मंत्रालय को सौंपी अपनी शुरुवाती रिपोर्ट में इस हिंसा को आपराधिक षड्यंत्र के तहत अंजाम दिए जाने का खुलासा किया था। दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट में इस घटनाक्रम के बारे में पुरे विस्तार से जानकारी देते हुए यह भी बताया था कि अब तक पुलिस द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की गई है और क्या-क्या एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

गौरतलब है कि, 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा झड़प हुई थी, जिस हिंसा में आठ पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक दोनों समुदायों के 25 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है।

Related Posts

1 of 901

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *