न्यूज़भारत

अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग, दमकल विभाग की 8 गाड़िया मौके पर पहुंची; देखे वीडियो

पंजाब के अमृतसर स्तिथि गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर है। दमकल की गाड़ी घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं और वहां पर फंसे मरीजों को बाहर निकला।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह शनिवार दोपहर की घटना बताई जा रही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। इस पुरे घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।

दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा कि, “शुरुआत में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। दमकल विभाग की कुल आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग द्वारा आग पर कंट्रोल पा लिया गया है। किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।” उधर, पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि, “मामले की जांच की जाएगी।”

Related Posts

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *