गॉसिपमनोरंजनलाइफ़स्टाइलसंस्कृतिहेडलाइंस

दीया मिर्जा करने जा रही हैं शादी, जानें कब और किसके साथ होगी दूसरी वेडिंग

खबरें हैं कि 15 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के अगले दिन दीया मिर्जा अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. वैभव पेशे से बिजनसमैन हैं और शादी मुंबई में ही होगी. दीया इससे पहले साहिल संघा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों अलग हो गए थे.

दरअसल दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को दीया मिर्जा और वैभव शादी करेंगे। वही रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी और सिर्फ खास दोस्तों और परिजनों के बीच दीया, वैभव शादी के बंधन में बंधेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान दीया और वैभव ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया और एक दूजे के करीब आ गए। बता दें कि वैभव मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर हैं। वैसे याद दिला दें कि ये दीया की दूसरी शादी होगी, इससे पहले दीया की साहिल संघा से शादी हुई थी, लेकिन करीब 11 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था।

2019 में सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा ने साहिल से अलग होने की घोषणा की थी। दीया और साहिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘हम अलग होने जा रहे हैं लेकिन हमारे बीच के रिश्ते हमेशा सौहार्दपूर्ण रहेगा। हमने कानूनी तौर से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हम हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे।’ गौरतलब है कि कई फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने वालीं दीया मिर्जा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Posts

1 of 587

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *