न्यूज़

अमेरिका: तीन साल के बच्चे का शव ‘फ्रीजर’ में मिला

अमेरिका के डेट्रॉयट में एक महिला के खिलाफ उसके तीन साल के बेटे की मौत के मामले में आरोप तय किए गए हैं। पुलिस को बच्चे का शव एक ‘फ्रीजर’ से बरामद हुआ था।

वेन काउंटी के अभियोजक किम वर्थी ने कहा कि 31 वर्षीय महिला पर हत्या, बाल शोषण, यातना और मौत को छिपाने का आरोप लगाया गया था।

वर्थी ने कहा, ‘‘हमारे बच्चों पर न केवल बंदूकों का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि वे अपने ही घर में रहने वाले कथित हत्यारों की वजह से भी सुरक्षित नहीं हैं।”

पुलिस प्रमुख जेम्स व्हाइट ने बताया कि डेट्रॉयट के पुलिस अधिकारी और ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज’ के सदस्य शुक्रवार तड़के घर पर एक नियमित जांच के लिए गए थे, जब उन्हें बच्चे का शव बरामद हुआ। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे की मौत कब और कैसी हुई तथा उसका शव कब से ‘फ्रीजर’ में था।

व्हाइट के मुताबिक, घर पर पांच और बच्चे भी थे, जिन्हें ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज’ के हवाले कर दिया गया है। महिला के खिलाफ तय आरोपों पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी।

Related Posts

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *