गॉसिपमनोरंजनवायरल

Sidnaaz के दो साल पूरे होने पर फैंस ने मनाया जश्न, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को दी सलामी

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ‘सिडनाज’ के दो साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. फैंस ट्विटर पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. ‘बिग बॉस 13’ में एक-दूसरे से मिले शहनाज और सिद्धार्थ ने अपने क्यूट मजाक और प्यार से फैंस को बहुत प्रभाभित किया और अपना दीवाना बना लिया. सिद्धार्थ के आकस्मिक निधन के बाद से उनके फैंस उनकी पुरानी तस्वीरों को ट्वीट कर उनकी प्रेम कहानी को जीवित रख रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को मिले हुए 2 साल पूरे हो गए हैं. फैंस इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं और साथ सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं. एक फैन ट्वीट किया, “दो साल पहले…इसी दिन…इतनी यादें…हमारे चैंप ने हमें #SidNaaz के दीवानों का नाम दिया…साथ ही कुल्लू के झकास ट्वीट पर मोती का जवाब…”

फैन ने आगे लिखा, “खैर तब से बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के लिए हमारा प्यार है और बढ़ता रहेगा.” एक अन्य फैन ने ट्वीट किया, “खुशनसीब हैं जो हमने भी देखी, एक प्रेम कहानी जो इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा हो गयी है.” एक अन्य फैंस ने लिखा, “2 साल सिद्धार्थ और शहनाज़ के कुर्ता पायजामा वाले वर्जन के साथ बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं.”

शहनाज गिल का वीडियो वायरल

हाल ही में एक फैंस ने ट्विटर पर शहनाज गिल का सिड नाज के रूप में ऑटोग्राफ साइन करते हुए एक वीडियो शेयर किया. यूजर ने लिखा था, “जिस तरह से उन्होंने ऑटोग्राफ किया और सिड ऊपर और फिर नाज नीचे लिखा, बजाय साथ में #SidNaaz लिखने के..मुझे लगता है कि वह अब उसे एक ऐसे पेडस्टल पर रखती है जैसे कि एक गार्जिन एंजेल देख रही हो.”

कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में डेब्यू

सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बाद शहनाज ने उन्हें ‘बिग बॉस 15’ के मंच पर श्रद्धांजलि दी थी. शहनाज जल्द सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में नज़र आएगी. शहनाज इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में सिद्धार्थ निगम भी हैं.

Related Posts

बंद कमरे में प्यार करेंगे… पति-पत्नी का अश्लील डांस वायरल, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पति-पत्नी का डांस वीडियो तेजी से वायरल…

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

1 of 69

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *