न्यूज़

यूके के पीएम पद के अंतिम 3 दावेदारों में शामिल हुए ऋषि सुनक

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हुए नवीनतम दौर के मतदान में सांसद टॉम तुगेंदत के पिछड़ने के बाद पूर्व ब्रिटिश चांसलर ऋषि सुनक पीएम पद के अंतिम 3 दावेदारों में शामिल हो गए हैं।

सुनक को ब्रिटिश संसद के कंज़रवेटिव सदस्यों से सर्वाधिक मत मिले। वहीं, पेनी मोर्डेंट और लिज़ ट्रस भी पीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।

सुनक को ताजा राउंड के बाद 118 वोट मिले हैं। जबकि पेन्नी को 92 वोट मिल हैं और लिज ट्रस को 86 वोट मिले हैं। केमी बेडनोच को 59 वोट हासिल हुए और वो दौड़ से बाहर हो गई हैं।

120 है जादुई आंकड़ा

उल्लेखनीय है कि जादुई आंकड़ा 120 है। उम्मीदवार को अपने, कंजरवेटिव पार्टी के कम से कम 120 सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करने के साथ टोरी सदस्यता वोट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए दो उम्मीदवारों की अंतिम सूची में स्थान बनाना होगा।

इस हफ्ते आखिरी कुछ दौर का मतदान हो रहा है.

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *