न्यूज़

पहले चरण में द्रौपदी मुर्मू को मिली बड़ी बढ़त, पैतृक गांव में जश्न का माहौल

राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। पहले चरण में सांसदों के मतों के गिनती में द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बना लिया है। कुल 748 सांसदों के मतों में द्रौपदी मुर्मू को 540 मत प्राप्त हुआ है तो वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात्र 208 मत प्राप्त हुआ है। वहीं 15 मतों को इनवैलिड कर दिया गया है। कुछ देर में अब राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि शाम 5 बजे तक परिणाम की घोषणा हो सकती है।

राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को 540 मत प्राप्त हुआ है, जिसका कुल वैल्यू 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा को 208 मत प्राप्त हुए हैं, जिसका कुल वैल्यू 1,45,600 है। बता दें, इस वक़्त संसद में कुल 780 सांसदों की संख्या है। जिसमें से 13 सांसदों ने मतगणना में भाग नहीं लिया था। वहीं कुल विधायकों की 4796 है, जिसमे से 34 विधायको ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया था। बता दें, दूसरे चरण में 10 राज्यों के विधायकों की मतों की गणना की जाएगी। राज्यों की गिनती अल्फाबेट क्रम में होगा।

माना जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू आसानी से रायसीना की रेस जीत जाएंगी। इसीलिए उनके पैतृक गांव रायरंगपुर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू ने जिस स्कूल में बतौर शिक्षिका अपनी सेवा दी थी, वहाँ भी बच्चों और शिक्षकों के द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा भी बड़े जश्न के तैयारी में जुटी हुई है। जानकारी यह भी आ रही है कि परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद देश के विभिन्न हिस्सों में रैली निकाली जाएगी। वहीं द्रौपदी मुर्मू भी जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 833

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *