न्यूज़

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 22 जुलाई (Friday)

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों से भेंट होगी। दैनिक कार्यों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
  2. वृषभ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।
  3. मिथुन: संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से परेशान हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।
  4. कर्क: आज का दिन सूर्य इसी राशि में सफलता का प्रदाता है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।
  5. सिंह: चन्द्रमा का मेष व सूर्य का द्वादश भाव मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। शिवपुराण का पाठ करें व तिल का दान करें।
  6. कन्या: कर्क का सूर्य, तथा मेष में चन्द्रमा मंगलमय हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि का पंचम गोचर सन्तान व शिक्षा में लाभ दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग व तिल का दान करें।
  7. तुला: आज के दिन आप विपरीत लिंगी सम्बन्धों में सावधानी बरतें और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी।
  8. वृश्चिक: आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
  9. धनु: आज के दिन आपकी मानसिक परेशानी बढ़ी रहेगी। अपने संतान की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में कलह हो सकता है, लेकिन आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी।
  10. मकर: भौतिक सुख सुविधा पर पैसा खर्च होगा, वाहन या प्रॉपर्टी संबंधित पैसा खर्च हो सकता है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कोई यात्रा भी हो सकती है। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, अगर लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता जरूर मिलेगी।
  11. कुंभ: आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। सोचे हुए सभी काम बनेंगे। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। संतान संबंधित सुखद समाचार मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। अगर विवाह की बात चल रही है तो विवाह पक्का हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित एवं वाहन संबंधित रुके हुए काम पूरे होंगे। माता की सेहत में सुधार होगा। अगर आप नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
  12. मीन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा, व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा होगा। अगर आप नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आज धन वृद्धि के संयोग हैं, आज रुका हुआ धन भी मिल सकता है। राजनीति से जुड़े व्यक्ति को बड़ा पदभार मिल सकता है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *