न्यूज़

सिंगर मुसेवाला के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी, पोस्ट में लिखा- अगला नंबर बापू का

सिद्धू मुसेवाला मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। सिद्धू मुसेवाला के पिता को अब जान से मारने की धमकी दी गई है। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि “अगला नम्बर बापू का”। मुसेवाला के पिता के मुताबिक, सिद्धू के कुछ दोस्तों ने उन्हें यह जानकारी दी है कि इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद प्रशासन का टेंसन बढ़ गया है क्योंकि अभी तक मुसेवाला हत्याकांड में तफ्तीश गैंगस्टर गोल्डी और लॉरेन्स विश्नोई तक सीमित था। लेकिन इस नए धमकी वाले पोस्ट ने प्रशासन महकमे को हिला दिया है।

हालांकि सिद्धू मुसेवाला के पिता को किसने धमकी दी है, यह पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस भी इस मामले पर खुलकर नहीं बोल रही है। बुधवार को सिद्धू मुसेवाला के हत्या में शामिल दो शूटर जगदीप रूपा और मनप्रीत सिंह को अटारी बॉर्डर के समीप एक गावँ में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। उनके साथ दो अन्य गैंगस्टरों को इस दौरान पुलिस ने मारा था। उनके पास से ऐके 47, पिस्टल, हैंड ग्रेनेड समेत कई अन्य आधुनिक हथियार भी पंजाब पुलिस ने बरामद किया था। आशंका जताई जा रही थी कि वो सभी अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भागने के फिराक में थे।

बता दें, 29 मई को सिंगर सिद्धू मुसेवाला की दिल दहलाने वाली हत्या कर दी गई थी। उन पर 28 राउंड फायरिंग की गई थी। उसकी मौत मौके पर ही हो गई थी। इस घटना के बाद मान सरकार और प्रशासन को फजीहत झेलना पड़ा था। उनके हत्या के पीछे जेल में बंद लॉरेन्स विश्नोई और कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार का नाम सामने आया था। गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई से लगातार पूछताछ हो रही है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों तक पहुँचा जा रहा है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *