न्यूज़

‘रांची एयरपोर्ट पर बम पर रखा है’, कॉल आने के बाद हुई तलाशी तो सामने आया सच

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हड़कंप तब मच गया जब एक अज्ञात शख्स ने फोन कर के यह धमकी दी कि रांची एयरपोर्ट पर बम है। उसी वक्त एयरपोर्ट का पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने भी इस मामले में पूरी जांच की पर कुछ हाथ नहीं आया।

सुरक्षा जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान या व्यक्ति नहीं मिला। एयरपोर्ट की पूरी तरह से जांच के बाद एयरपोर्ट प्रशासन को तसल्ली हुई,जिसके बाद बम की धमकी भरे कॉल को एयरपोर्ट प्रशासन ने फर्जी करार कर दिया। इस घटना की जानकारी रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट करके साझा की उन्होंने लिखा-“रांची एयरपोर्ट पर बम की धमकी के संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। पूरी सुरक्षा जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉल को फर्जी करार कर दिया गया है”

रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को 2022 में ग्राहक संतुष्टि सर्वे में देशभर में पहला स्थान मिला है। AAI की ओर से किये गए इस सर्वे में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को 5 प्वाइंट स्केल में से 4.99 अंक हासिल किए थे। ये सर्वे पूरे देश के 55 एयरपोर्ट के बिच किया जाता है जिस में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 867

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *