उत्तर प्रदेशन्यूज़

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में हर परिवार का बनेगा फैमिली कार्ड, ये होगा इस कार्ड से फायदा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नए परिवार कल्याण कार्ड की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य के सभी परिवारों की मैपिंग कर फैमिली कार्ड बनाया जाएगा। फैमिली कार्ड 12 अंकों का होगा। इस कार्ड की मदद से सरकार परिवारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में मदद करेगी।

बताया जा रहा है कि कार्ड की मदद से योगी सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं से रोजगार और नौकरी दिलाने में सहयोग करेगी। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर एक प्रेजेंटेशन देखा था और अब समाज कल्याण विभाग को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। परिवार पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड से डाटा एकत्रित करने की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कुछ ही दिनों में 60 प्रतिशत परिवार इससे जुड़ सकेंगे।

परिवार कल्याण कार्ड योजना से सरकार हर परिवार को रोजगार से जोड़ेगी। इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं को भी एक-एक परिवार से जोड़ा जाएगा। साथ ही धोखाधड़ी भी रुकेगी। उदाहरण के लिए यदि एक ही परिवार को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो उसका डाटा भी सरकार के पास रहेगा। अगर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है तो उनके कार्ड क्लियर हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, फैमिली कार्ड बनने के बाद फर्जी कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। एक ही परिवार को बार-बार किसी योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। सरकार की मंशा है कि जिन परिवारों को अभी तक लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन परिवारों को लाभार्थी योजनाओं के अंतर्गत लाया जाए।

Related Posts

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *