न्यूज़

भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत? यूएई से केरल लौटा था 22 वर्षीय शख्स

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि त्रिसूर में शनिवार को 22-वर्षीय युवक की मौत मंकीपॉक्स के कारण हुई थी।

नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए सैंपल से इसकी पुष्टि हुई जिसके साथ भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत दर्ज हो गई। मृतक का यूएई में मंकीपॉक्स टेस्ट पॉज़िटिव आया था और वह 22-जुलाई को केरल पहुंचा था।

इस बीच सूत्रों ने कहा कि युवक हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था। वहां भी उसके मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। यूएई में 19 जुलाई को उसके नमूने लिए गए थे और 21 जुलाई को वह भारत लौटा था। इसके बाद 27 जुलाई को उसे त्रिशूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उधर, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती देश का पहला मंकीपॉक्स का मरीज स्वस्थ हो गया है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि चूंकि यह देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला था, इसलिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान के निर्देशानुसार 72 घंटे के अंतराल पर कोल्लम निवासी मरीज का दो बार परीक्षण किया गया।

वीणा जॉर्ज ने कहा, ‘सारे नमूने जांच में निगेटिव पाए गए। मरीज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है। उसकी सूजन और गांठ पूरी तरह ठीक हो गई है।’

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *