न्यूज़

राहुल गांधी ने शेयर की 2019-2022 के बीच रोज़मर्रा की चीज़ों की कीमतों में वृद्धि की सूची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 व 2022 के बीच रोज़मर्रा की चीज़ों की कीमतों में वृद्धि की सूची ट्विटर पर शेयर की है।

मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा, “अमृतकाल के जश्न में मगन भाजपा सरकार ने सदन में कह दिया कि, देश में महंगाई है ही नहीं। ख़ैर, इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी? आंखों पर अहंकार की पट्टी बांध कर, ‘मित्रों’ को ‘Free Fund’ में देश की संपत्ति जो बेच रहे हैं।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1554394716543651840?s=20&t=n-AqQem2czkSqPROLLMLMg

गांधी ने इससे पहले संसद में सत्तापक्ष की ओर से महंगाई होने की बात को खारिज किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता परेशान है, लेकिन सरकार एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने के लिए अरबों रुपए फूंक रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि ‘तानाशाही’ सरकार चाहती है कि उसकी हर बात पर विश्वास किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ती रहेगी।

राहुल गांधी की इस टिप्पणी से पहले वित्त मंत्री ने सोमवार को संसद में महंगाई पर विपक्ष के सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि कोविड संकट के बावजूद वैश्विक एजेंसियों के आकलन में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारत में मंदी की कोई आशंका नहीं है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *