क्रिकेटखेलकूदन्यूज़भारत

एशिया कप 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, 28 अगस्त को भारत व पाक के बीच होगा मुकाबला

एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी हो चुका है। बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया पर पूरा शेड्यूल जारी किया है।

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त (रविवार) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका का सामना 27 अगस्त को दुबई में अफगानिस्तान से होगा। फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप इस बार टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। 1984 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 2014 तक 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया। फिर 2016 में टी-20 विश्व कप की वजह से इसे टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। तब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ही चैंपियन बनी थी।

2018 में एक बार फिर इस टूर्नामेंट को वनडे फॉर्मेट में खेला गया और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ही चैंपियन बनी थी। अब इस साल टी-20 विश्व कप की वजह से एक बार फिर से यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

यहां देखें एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

  1. श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – ग्रुप बी मैच – 27 अगस्त
  2. भारत बनाम पाकिस्तान – ग्रुप ए मैच – 28 अगस्त
  3. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – ग्रुप बी मैच – 30 अगस्त
  4. भारत बनाम क्वालीफायर – ग्रुप ए मैच – 31 अगस्त
  5. श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – ग्रुप बी मैच – 1 सितंबर
  6. पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर – ग्रुप ए मैच – 2 सितंबर
  7. बी1 बनाम बी2 – सुपर 4 मैच – 3 सितंबर
  8. ए1 बनाम ए2 – सुपर 4 मैच – 4 सितंबर
  9. ए1 बनाम बी1 – सुपर 4 मैच – 6 सितंबर
  10. ए2 बनाम बी2 – सुपर 4 मैच – 7 सितंबर
  11. ए1 बनाम बी2 – सुपर 4 मैच – 8 सितंबर
  12. बी1 बनाम ए2 – सुपर 4 मैच – 9 सितंबर
  13. फ़ाइनल (पहला सुपर 4 बनाम दूसरा सुपर 4) – 11 सितंबर

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *