न्यूज़

Azadi Ka Amrit Mahotsav: एएसआई पूरे देश में 150 धरोहर स्थलों पर तिरंगा फहराएगा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” के देशभक्ति अभियान के तहत देश भर के 150 स्मारकों/स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

ध्वजारोहण करने के साथ ही इन स्मारकों को तिरंगे के रंग में प्रकाशमान किया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश के 750 स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

वहीं, 5 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की गई है।

एएसआई के 37 सर्किल जनभागीदारी की भावना से स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जो आजादी का अमृत महोत्सव का मूर्त रूप होगा।

इन आयोजनों में वृक्षारोपण अभियान, विद्यालय संवाद, व्याख्यान, चिकित्सा शिविर और बाल जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *