न्यूज़भारत

राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए हरियाणा के गांव में मजबूर किए जाने का आरोप; राशनकार्ड धारकों का वीडियो वरुण गांधी ने किया ट्वीट

करनाल (हरियाणा) के हेमदा गांव में एक डिपोधारक पर राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगा है।

लोगों का आरोप है कि झंडा ना खरीदने पर राशन नहीं मिलने की बात कही गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा सरकार ने कहा, “डिपोधारक की राशन सप्लाई…तत्काल प्रभाव से निलंबित की गई है।”

भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है।

पीलीभीत से सांसद ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। राशनकार्ड धारकों को या तो तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले में उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।”

https://twitter.com/varungandhi80/status/1557219024949235713?s=20&t=QpSdYA-s20jC526XVIYkUA

बता दें कि बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और कृषि सहित विभिन्न मुद्दों पर वरुण गांधी पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को सफल बनाने के लिए भाजपा भी अभियान चला रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *