न्यूज़भारत

कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के छिपे तीनों आतंकी ढेर, राहुल भट का हत्यारा भी शामिल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकियों को उनकी सही जगह पहुंचाने में लगे हुए हैं।एक के बाद कई एनकाउंटर में आतंकियों को ढेर किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बुधवार को बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय जवानों में एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के छिपे हुए तीनों आतंकी को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, बडगाम के वाटरहेल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को घेर लिया था, बताया जा रहा है कि इन आतंकवादियों में लतीफ राथर भी शामिल था, जो राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिकों की हत्याओं में शामिल था।

वहीं अब एडीजीपी कश्मीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बडगाम एनकाउंटर पूरा हो गया है। अपडेट देते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के छिपे हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। घटनास्थल से उनके शव निकाले जा रहे हैं, पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह एक बड़ी सफलता है।

इससे पहले एनकाउंटर को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया था कि मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया। फिर बताया कि दूसरी आतंकी भी ढेर किया जा चुका है। आपको बता दें कि सुरक्षा बलों को वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने वहां घेराबंदी की और आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया, जहां जवानों को पास देख आतंकियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *