दिल्ली

दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, जनता से सतर्क रहने की अपील

दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए मंगलवार रात से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया गया है। जो 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को रात 10 से लेकर सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी।

आपको बता दें कि महाराष्चट्र सरकार ने पिछले दिनों वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके तहत रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक सामान्य गतिविधियों पर रोक है। साथ ही सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम होगा। निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण की चौथी लहर चल रही है। लेकिन लॉकडाउन पर अभी कोई विचार नहीं किया जा रहा है। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और इस तरह का निर्णय उचित सार्वजनिक परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।

दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 4 महीने बाद संक्रमण दर 5.54 फीसदी पहुंच गई है। जो पिछले 125 दिनों में सर्वाधिक है। इसके पहले पिछले एक दिसंबर को संक्रमण दर 6.85 फीसदी थी।

बढ़ते संक्रमण के चलते सक्रिय मरीजों की संख्या 14,500 से अधिक हो गई है। इस वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थिति इतनी खराब है कि पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो गई है।

तो पिछले पांच दिन में कोरोना के कारण 69 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिर भी बचाव के नियमों का लोग सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में अब भी लोग बगैर मास्क के देखे जा रहे हैं।

Related Posts

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हरभजन सिंह, खास मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह…

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 73

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *