न्यूज़बिहारभारत

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पटना में पथराव से मचा हड़कंप

बिहार के पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। गौरीचक इलाके में हुई इस घटना में काफिले की 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गए।

हालांकि, घटना के वक्त नीतीश कुमार गाड़ी में मौजूद नहीं थे। घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पटना जिले के गौरीचक थाना के सोहगी गांव के हुई जहां उनके काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया।

बकौल रिपोर्ट्स, ये लोग कई दिनों से लापता एक युवक की हत्या को लेकर नाराज़ थे।

इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गौरीचक के सोहगी मोड के पास पटना-गया मुख्य सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला मौके से गुजर रहा था, जिसे देखकर ग्रामीण उग्र हो गए और गाड़ियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

बता दें कि सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं। सीएम नीतीश वहां पर सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे और साथ ही वहां पर बनाए जा रहे एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 886

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *