न्यूज़

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 22 अगस्त (Monday)

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : द्वादश गुरु,चन्द्रमा तृतीय व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।
  2. वृषभ: शनि नवम भाव में हैं। आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।
  3. मिथुन: इस राशि से पंचम सूर्य व इस राशि में गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग व मसूर का दान करें।
  4. कर्क: आज के दिन कर्क राशि वालों का किसी धार्मिक कार्य में खर्चा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
  5. सिंह: सिंह राशि वाले कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। अपने कामकाज को लेकर मन अशांत हो सकता है।
  6. कन्या: आज के दिन किसी सूचना से उत्साहित होंगे। नौकरी ने नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्चा होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।
  7. तुला: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि वह इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे और किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं,लेकिन अपने मन में चल रही परिजनों को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की परवाह करेंगे और अपने घरवालों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके कारण में वह नाराज हो सकते हैं।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में रुपए पैसे के लेनदेन को बहुत ही सावधानी से करें,तो बेहतर रहेगा। पुराने मित्रों से आप किसी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,जिसके बारे में आपको कुछ जानकारी भी मिल सकती है।
  9. धनु: आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा और आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप मित्रों परिजनों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक मन मुताबिक कार्य को मिलकर प्रसन्न रहेंगे। सोच समझकर निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा, नही तो इसका फायदा कोई और उठा सकता है।
  10. मकर: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  11. कुंभ: मन शान्त रहेगा। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनोभाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
  12. मीन: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े से दूरी बनाये रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 743

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *