न्यूज़भारतमनोरंजन

न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन; ‘पुष्पा’ स्टेप की तस्वीर की शेयर

अभिनेता अल्लू अर्जुन रविवार को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में इंडिया डे परेड में शामिल हुए जिसकी तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं।

उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों ‘पुष्पा’ स्टाइल में दाढ़ी पर हाथ फेरते नज़र आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा, “न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मिलकर खुशी हुई।”

https://www.instagram.com/reel/Chi0azzI_gL/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर लहराते हुए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

वीडियो में उल्लू अर्जुन को सफेद रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है, वहीं स्नेहा रेड्डी पीले रंग के सूट में दिखाई दीं। दोनों को एक ओपन-टॉप गाड़ी में अभिवादन करते देखा जा सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्‍लू अर्जुन ‘पुष्‍पा: द राइज’ की सीक्‍वल फिल्‍म ‘पुष्‍पा: द रूल’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी रही इस फिल्‍म शूटिंग सोमवार से शुरू हो रही है।

समझा जा रहा है कि इस फिल्‍म की शूटिंग अगले कुछ महीनों में खत्‍म हो जाएगी, जिसके बाद इसे अलगे साल यानी 2023 की शुरुआत में ही रिलीज किया जाएगा

Related Posts

1 of 900

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *