दिल्लीन्यूज़भारत

कुतुब मीनार की जमीन का मालिक कौन? सुनवाई पूरी; 4 दिन बाद आएगा फैसला

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार परिसर पर मालिकाना हक जताने वाले तोमर राजा के वंशज कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने इस याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।

अब कोर्ट 17 सितंबर शाम 4 बजे फैसला सुनाएगी। इस मामले में आईए के माध्यम से ध्वज प्रताप सिंह ने आगरा के संयुक्त प्रांत के उत्तराधिकारी होने का दावा किया और कहा था कि कुतुब मीनार की संपत्ति उनके पास है इसलिए कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के साथ मीनार उन्हें दी जानी चाहिए।

साकेत स्थित अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। दरअसल याचिकाकर्ता कुंवर महेंद्र धवज प्रसाद सिंह ने एक शाही परिवार का वंशज होने का दावा करते हुए याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली के तहत क्षेत्र पर उनके पास कानूनी अधिकार हैं। वह कुतुब मीनार मामले में सुनवाई चाहता है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ सुभाष सी गुप्ता ने तर्क दिया कि सिंह ने स्वतंत्रता के बाद से किसी भी अदालत के समक्ष स्वामित्व का मुद्दा नहीं उठाया था। इसलिए उनका दावा देरी के सिद्धांत के तहत समाप्त हो गया है। एएसआई ने अदालत से कहा कि आवेदन का कोई आधार नहीं है। यह सिर्फ प्रचार का पैंतरा है। इसलिए इस याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इसने अदालत का समय बर्बाद किया है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *