क्रिकेट

BCCI ने दी धोनी को सजा, धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

IPL 2021 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा और दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबला जीत लिया।

पहले मैच में मिली करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बीसीसीआई की गाज गिरी है। और बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बड़ी सजा सुना दी है।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए IPL मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल में 3 बार चैंपियन बन चुकी है। जिसकी इस बार के आईपीएल 14 में शुरुआत ही खराब रही। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्रेस रिलीज कर कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी।’

बयान में कहा गया है कि, ‘आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सीजन 14 का पहला अपराध है। इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 189 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन की पारियां खेली।

Related Posts

‘उस हार ने मुझे अंदर से तोड़ दिया…’, विराट कोहली का छलका दर्द, इस मैच को याद कर हुए इमोशनल

खबर इंडिया की।वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में…

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

1 of 52

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *