धर्म -अध्यात्ममनोरंजन

फिर से दिखाई जाएगी रामायण, ये है प्रसारण का समय

टीवी रामायण के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दशकों तक लोगों की नंबर 1 पंसद रही रामायण की छोटे पर्दे पर वापसी हो रही है। पिछले साल लॉकडाउन के दौराण दर्शकों की भारी डिमांड पर रामायण को डीडी पर प्रसारित किया गया था।

अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ को स्टार भारत पर दिखाने की तैयारी हो गई है। यह शो हर रोज शाम 7 बजे टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर इस शो को टेलीकास्ट किया गया था। जिसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

लोग घर में रहने के दौरान अपने परिवार के साथ इस ऐतिहासिक सीरियल का आनंद उठा रहे थे। लॉकडाउन के समय जब घर से कहीं जाना नहीं था तब लोगों ने दूरदर्शन के इस मशहूर टीवी शो का जमकर लुत्फ उठाया था। 

स्टार भारत ने ट्विटर पर इस शो के टेलीकास्ट के समय के बारे में बताया है। 

आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। सीता का किरदार दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने तो लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी की तरफ से निभाया गया था।

लॉकडाउन के दौरान शो के जबरदस्त हिट हो जाने की वजह से रामायण के कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए थे। फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों को फिर से टीवी स्क्रीन पर देख कर काफी खुश हुए। अब फिर से एक बार लोग अपने भगवान के दर्शन कर पाएंगे.

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 91

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *