न्यूज़भारत

“आदिपुरुष” में भगवान राम की भूमिका निभाने से पहले प्रभास डरे क्यों थे?

प्रभास की चर्चित फिल्म आदिपुरुष का पहला टीज़र रविवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या में लांच हो गया है। इस टीजर के आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसके विरोध में बोलना शुरू कर चुके है तो कई लोग इस टीजर की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन खुद प्रभास इस फ़िल्म में अभिनय करने से पहले डरे हुए थे। प्रभास ने कहा था कि भगवान राम की भूमिका निभाते हुए कोई गलती हुई तो क्या होगा? वैसे बता दें, इस फ़िल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान रावण के भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस फ़िल्म के VFX को लेकर तारीफ और आलोचना दोनों हो रही है।

भगवान राम के रोल पर क्या बोले प्रभास?

बाहुबली स्टार प्रभास आदिपुरुष फ़िल्म में भगवान राम के भूमिका में नज़र आने वाले है। लेकिन आपको पता है कि प्रभास इस भूमिका को निभाने से पहले डरे हुए थे? प्रभास के लिए यह भूमिका निभाना आसान नहीं था। इस बारे में खुद प्रभास ने कहा है कि इस रोल को लेकर मैं काफी डरा हुआ था। उन्होंने कहा, “मैंने ओम रॉउत को तीन दिन बाद फोन किया और कहा कि अगर मैं कोई गलती करूँगा तो….. हमने ये फ़िल्म ढेर सारे प्यार से बनाया है। साथ ही प्रभास ने कहा भगवान राम हमें आशीर्वाद दें। हालांकि, इस फ़िल्म की सफलता प्रभास के लिए काफी अहम होगा। क्योंकि प्रभास की पिछले दो फिल्में शाहो और राधे श्याम बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी थी।

कब रिलीज होगी “आदिपुरुष”

इस फ़िल्म का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। इस फ़िल्म से बहुत से लोगों के आशाएं जुड़ी हुई है। भगवान राम को मनाने वाले लोग जब इस फ़िल्म को स्क्रीन पर देखे तो उन्हें ये नहीं लगना चाहिए कि भगवान राम के चरित्र से कोई छेड़छाड़ की गई है। साथ ही इस फ़िल्म के सभी किरदारों को भी अपनी भूमिका के साथ न्याय करना बहुत ही आवश्यक होगा। यह फ़िल्म 12 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इस फ़िल्म के ग्रैंड रिलीज की तैयारी किया जा रहा है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *