न्यूज़भारत

राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर कॉमिशन लेने का लगाया आरोप, इस तारीख को सोनिया जुड़ेंगी “भारत जोड़ो यात्रा” से

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर हर चीज़ पर 40% कॉमिशन लेने का आरोप लगाया है। बता दें, राहुल गांधी इन दिनों “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान कर्नाटक में हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में दो दिन के लिए शामिल होने वाली है। साथ ही कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को लेकर एप भी जारी किया है। एप के माध्यम से आप इस यात्रा की जानकारी ले सकते हैं।

राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर लगाया आरोप

सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “आज कर्नाटक में हिन्दुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40% कमीशन लेती है। यह किसानों, मजदूरों व छोटे व्यापारियों से कमीशन लेने वाली सरकार है।” साथ ही राहुल गांधी ने कहा, “कर्नाटक के कॉन्ट्रैक्टर्स ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर 40% कमीशन के बारे में बताया, लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई कार्यवाही नहीं की है।” राहुल गांधी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए आम लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आप सभी आज इस यात्रा में हमारे साथ चले और देश में फैलाई जा रही नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़े हुए, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

लखीमपुर खीरी मामले में भी सरकार को राहुल का निशाना

राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुए घटना के एक साल पूरा होने पर ट्वीट करके भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “एक साल बीत गया, लेकिन लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को इंसाफ नहीं मिला। कारण वही- हमेशा की तरह भाजपा अपराधियों को बचा रही है। जब हमने भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया, तब हमारे लिए किसान आंदोलन एक बड़ी प्रेरणा थी। अन्नदाताओं को न्याय दिलाए बिना ये संघर्ष ख़त्म नहीं होगा।”

बता दें, यात्रा की जानकारी के लिए कांग्रेस ने एक एप जारी किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “आज हम एक एप लांच कर रहे हैं, इस एप का नाम भारत जोड़ो एप है। इस एप से आप यात्रा संबंधित हर जानकारी पा सकते हैं, इस एप के जरिए आप डिजिटल यात्री भी बन सकते हैं।” साथ ही रमेश ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, “दशहरे के कारण 4-5 अक्टूबर को यात्रा का विश्राम रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी 6 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।”

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *