न्यूज़

हिमाचल प्रदेश के खाते में आई वंदे भारत की चौथी सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश को एक नई सौगात दी है। यह नई सौगात मिली है हिमाचल प्रदेश को। दरअसल हिमाचल प्रदेश को आज वंदे भारत ट्रेन की नई सौगात मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले देश के तीन अलग-अलग राज्यों को वंदे भारत की सौगात मिल चुकी है। यह हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन है।

पीएम मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से इस नई-नवेली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। जो हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से देश की राजधानी दिल्ली के बीच सेवा देगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बारे में बात करते हुए कहा कि जो सुविधाएं इस प्रदेश को बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी वो इसे अब तक नहीं मिली है।

इसके लिए उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। देश में कई बड़े-बड़े शहर हैं इसके बावजूद वंदे भारत की चौथी सौगात हिमाचल प्रदेश को मिली है और इस तरह की सारी नई योजनाओं का लाभ इस प्रदेश को मिलता रहेगा।

इस कार्यक्रम में हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कई अन्य केंद्रीय मंत्री सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *