सोशल मीडिया

व्हाट्सएप डाउन होने से दुनिया भर में परेशानी

आज दिन में सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सएप के डाउन होने की खबर आई। जिसके बाद दुनिया भर में लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। हालांकि सर्वर डाउन के करीब 2 घंटे बाद ही सर्विस दोबारा शुरू कर दी गई। करोड़ों लोगों के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मेटा के पॉपुलर इंस्टैंट मैसेज एप व्हाट्सएप ने मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक काम करना बंद कर दिया.

इससे व्हाट्सएप के उपयोगकर्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. व्हाट्सएप के काम नहीं करने की वजह से न लोग ग्रुप चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे और न ही किसी को व्यक्तिगत तौर पर। 

डाउन डिटेक्टर ने कहा था कि व्हाट्सएप लाखों लोगों के लिए इस वक्त काम नहीं कर रहा है. इस मैप के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ प्रभावित रहे. इसके बाद व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी करते हुए कहा है उन्हें यूजर्स की परेशानी का एहसास है. मेटा कंपनी ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं.

ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp डाउन हुआ है. इससे पहले भी WhatsApp कई बार डाउन हो चुका है. पिछले साल फेसबुक सर्वर में खराबी आने की वजह से WhatsApp डाउन हो गया था. अब एक बार फिर ये डाउन हो गया है. उधर व्हाट्सअप डाउन होने के बाद यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Related Posts

1 of 3

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *