न्यूज़

दिल्ली में बज गया MCD चुनाव का बिगुल, 4 दिसंबर को मतदान और 7 दिसबंर को आएंगे नतीजे

दिल्ली में बहुप्रतक्षित MCD चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। इस चुनाव का नोटिफिकेशन 7 नंवबर को आएगा। 4 दिसंबर को मतदान और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि दिल्ली के 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि यहां 70 विधानसभा हैं, 68 विधानसभा में 250 वार्ड हैं। 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को SC के लिए रिजर्व किया है। कुल SC सीटों में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। कुल सीटों में से 104 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि 55,000 से ज्यादा ईवीएम का इंतजाम किया गया था। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल किया जा सका। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव संपन्न कारने के लिए कई विभाग से स्टॉफ लिया है, एक लाख से अधिक स्टाफ होगा। इसमें 68 रिटर्निंग ऑफिसर, 250 ARO होंगे। साथ ही मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी भी होगी।

दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी। नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं, लेकिन 2 सीटों पर चुनाव नहीं होंगे।

ऐसे में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, इनमें 250 वार्ड हैं। यहां इलेक्शन करवाए जाएंगे। पिछली बार की तरह ईवीएम का यूज किया जाएगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। इनमें पुलिस भी शामिल होगी।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक ऐप बनाया गया है। लोग ऐप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में परिसीमन प्रक्रिया जरूरी थी, ये लंबी प्रक्रिया है। हमने समय सीमा में परिसीमन प्रक्रिया को पूरा किया। मतदान केंद्रों की फिर से रूपरेखा तैयार की गई। दिल्ली नगर निगम के तहत 68 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *