हेडलाइंस

तीन महीने बाद जेल से रिहा हुए संजय राउत, मिली जमानत

शिवसेना नेता संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राउत जेल से बाहर आ गए हैं. कोर्ट ने आज ही उनको जमानत दी है।

आपको बता दें कि ईडी ने 1 अगस्त को संजय राउत को मनी लांड्रिग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें तकरीबन 3 महीने तक जेल में बिताना पड़ा। इस दौरान उनकी कई जमानत अर्जियां खारिज भी हो गई।  

संजय राऊत को 2 लाख के मुचलके पर छोड़ा गया है। लेकिन ED की तरफ से फैसले पर स्टे मांगा गया। परंतु अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया था.

इस फैसले के बाद ED ने उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए समय मांगा था. जिसे अदालत ने स्वीकार नहीं किया।

अदालत ने तो एजेंसी को शिवसेना नेता की गिरफ्तारी को लेकर फटकार भी लगायी.

गौरतलब है कि कोर्ट ने जैसे ही संजय राउत को जमानत का ऐलान किया, उनके समर्थकों ने तालियां बजाईं. कोर्ट ने 21 अक्टूबर को जमानत याचिका पर दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

संजय राउत का जेल से निकलने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 613

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *