ऑटो-मोबाइलन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानिए इसके सारे फीचर्स

उमााकांत त्रिपाठी।PM Modi to Launch Maruti e Vitara: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ को फ्लैग ऑफ करेंगे. भारत में बनने वाली मारुति सुजुकी की ये पहली इलेक्ट्रिक कार जापान सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगी. इस नई इलेक्ट्रिक कार से कंपनी को काफी उम्मीदें हैं, बाजार में इसका मुकाबला हालिया लॉन्च Hyundai Creta Electric से होगा.

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री अहमदाबाद के पास हंसलपुर कारखाने में मारुति ई-विटारा के लिए असेंबली लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोडक्शन की शुरुआत का भी प्रतीक होगा. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि- मेक इन इंडिया की सफलता के एक उदाहरण के रूप में, प्रधानमंत्री सुजुकी के पहले ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) “ई विटारा” का उद्घाटन करेंगे. भारत में निर्मित इस बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्यात यूरोप और जापान जैसे बाजारों सहित सौ से अधिक देशों में किया जाएगा. इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में कार्य करेगा.

 

मारुति ई विटारा के साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है. आपको बता दें कि- Maruti e Vitara को कंपनी ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी शोकेस किया था. मारुति विटारा इलेक्ट्रिक को लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा ड्राइविंग रेंज देगी. इसके अलावा इस कार में बतौर स्टैंडर्ड 7 एयरबैग दिया जा रहा है.

जानें- कैसी है Maruti e Vitara?
Maruti e Vitara का लुक-डिजाइन और यहां तक की साइज भी साल 2023 में पेश की गई Maruti eVX कॉन्सेप्ट जैसा ही है. हालांकि कुछ शार्प एंगल्स को कम जरूर किया गया है. इसके आगे और पीछे की तरफ ट्राई-स्लैश LED डेटाइम रनिंग लाइट, आगे के किनारों पर चार्जिंग पोर्ट और पीछे के व्हील आर्च पर कर्व दिए गए हैं. इसमें रियर डोर हैंडल को सी-पिलर तक ले जाया गया है, जो बिल्कुल पुरानी स्विफ्ट की तरह है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *