उमााकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि आज का भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर आगे चल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक सुस्ती को दूर करने में सक्षम है. उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि हम उन लोगों में से नहीं हैं जो ठहरे हुए पानी के किनारे बैठकर कंकड़ मार कर एन्जॉय करें. पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम उन लोगों में से हैं जो बहती तेज धारा को मोड़ने वाले लोग हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि- भारत रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है और सरकार ने हाल के दिनों में कई ऐतिहासिक सुधार लागू किए हैं. उन्होंने बताया कि- 60 साल बाद आयकर कानून को सरल भाषा में लिखा गया है, ताकि आम आदमी को लाभ हो. इसी सत्र में जन विश्वास विधेयक 2.0 भी पारित हुआ है, जिसे उन्होंने ट्रस्ट-बेस्ड गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम बताया.
पीएम मोदी ने GST रिफॉर्म के संभावित फायदे बताए-
PM मोदी ने दिवाली पर GST गिफ्ट और आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का किया वादा
मोदी सरकार की वो योजना जिससे बदलेगी लाखों युवाओं की किस्मत
खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खोला खजाना, खर्च दिए 1700 करोड़
चांद के पार, मंगल से आगे… अब डीप स्पेस की बारी… PM मोदी ने रखा नया लक्ष्य
पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया. उन्होंने ऐलान किया कि जीएसटी सुधार दिवाली तक पूरे कर दिए जाएंगे, जिससे कर प्रणाली और सरल होगी, विनिर्माण और मांग को बल मिलेगा और जीवन और कारोबार आसान होगा. पीएम मोदी ने कहा,कि- हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ फेंकने वाले लोग नहीं हैं. हम तेज़ बहती धारा को मोड़ने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने अर्थव्यवस्था की मज़बूती पर जोर देते हुए कहा कि बैंकों की स्थिति पहले से कहीं बेहतर है. खुदरा महंगाई साल 2017 के बाद सबसे निचले स्तर पर है. चालू खाता घाटा (CAD) और ब्याज दरें नियंत्रण में हैं. इसके अलावा विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है.
जून में 24 लाख नौकरियां
पीएम मोदी ने आगे बताया कि- जून 2025 में ईपीएफओ में 24 लाख औपचारिक नौकरियां जुड़ी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि- विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक विकास में भारत की हिस्सेदारी 20% तक पहुंचेगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस साल के अंत तक पहला मेड-इन-इंडिया चिप बाजार में आ जाएगा. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-2047 के सपने की नींव को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ा. उन्होंने कहा कि भारत अब खेल अर्थव्यवस्था (स्पोर्ट्स इकॉनमी) के रूप में भी उभरने की तैयारी कर रहा है.
इनोवेशन और प्राइवेट सेक्टर का रोल
पीएम मोदी ने रिसर्च और इनोवेशन में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि- क्वांटम टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और बैटरी स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में निजी निवेश बढ़ाना समय की मांग है. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि- भारत की आर्थिक मज़बूती ही आज पूरी दुनिया की उम्मीद है और यही देश को वैश्विक मंदी से बाहर निकालने की शक्ति देती है.












