चुनाव

तीन पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत की ओर बढ़ी बीजेपी

त्रिपुरा सहित तीन पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा के वोटों की काउंटिंग चल रही है… इसके लिए सुबह 8 बजे से ही वोटों की काउंटिंग शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है… 30 सीटों पर यह गठबंधन आगे चल रही है… स्थानीय पार्टी टीएमपी भी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, 15 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है. 

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी. यहां 81.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर कुल 259 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है. इस चुनावों में बीजेपी और आईपीएफटी ने मिलकर चुनाव लड़ा है. बीजेपी की ओर 55 सीटों पर उम्मीदवार मैदान उतरे तो उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा.

इनके अलावा कांग्रेस-लेफ्ट में सीटों पर समझौते के तहत वाम मोर्चा 43 सीटों और तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा कांग्रेस और लेफ्ट ने एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है. वहीं प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा ने राज्य की 60 सीटों में से 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी 28 सीटों पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकारो ने बताया था कि 3,337 मतदान केंद्रों में 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई थी.

इन उम्मीदवारों पर रहेगी नजर

मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक बीजेपी के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ा. इसके अलावा CPIM के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी, जो वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं, उन्होंने सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. 

इन मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव

इन चुनावों में प्रचार के दौरान, भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर राज्य में हुए विकास पर प्रकाश डाला, जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने भाजपा-आईपीएफटी सरकार के ‘कुशासन’ पर जोर दिया. इनके अलावा टिपरा मोथा का चुनावी मुद्दा ग्रेटर टिपरलैंड राज्य की मांग है.

बीजेपी की बन सकती है सरकार

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बन सकती है. बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. इसके अलावा लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन का 32 प्रतिशत वोट शेयर रह सकता है. टीएमपी का वोट शेयर 20 फीसदी रह सकता है. 

जातियों के लिहाज से बीजेपी को फायदा

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को जातियों के लिहाज से फायदा होता दिख रहा है. पार्टी को एसटी का 30 प्रतिशत, एससी का 57 प्रतिशत, ओबीसी का 60 फीसदी और सामान्य का 61 फीसदी वोट मिल रहा है. लेफ्ट-कांग्रेस की बात करें तो उसे एसटी का 18 फीसदी, एससी का 36 फीसदी, ओबीसी का 35 प्रतिशत और सामान्य वर्ग का 34 फीसदी वोट मिल सकता है. टीएमपी को एसटी का 51 फीसदी, एससी का 3 फीसदी, ओबीसी का 2 प्रतिशत और सामान्य का 2 प्रतिशट वोट मिल सकता है.

Related Posts

संसद में संविधान पर चर्चा: 14 दिसंबर को पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी।संविधान पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को…

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, 5 फरवरी को वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी।विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी का 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, मुख्यमंत्री माणिक साहा भी जीते

देश की तीन लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए। आज यानी कि…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *