न्यूज़

होली से पहले सोने – चांदी की कीमतों में उछाल, देखें रेट चार्ट

होली के त्योहार में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है ऐसे में सभी लोग किसी ने किसी परिचित को गिफ्ट देने की तैयारी कर रहे हैं… होली के पहल सोने के दाम में बढ़त हुई है… जानिए क्या है भाव?

सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना 590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 1239 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64000 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिकने लगी है।

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) 590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 56140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को सोना (Gold Price Update) 116 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55550 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सोमवार को सोना (Gold Price Today) 291 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55666 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं बुधवार को चांदी (Gold Price Update) की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 1239 रुपये की तेजी के साथ 64246 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 439 रुपये की नरमी के साथ 63007 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं सोमवार को चांदी 885 रुपये की नरमी के साथ 63446 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तेजी के बाद 24 कैरेट वाला सोना 590 रुपया महंगा होकर 56140 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 587 रुपया महंगा होकर 55915 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 540 रुपया महंगा होकर 51424 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 442 रुपया महंगा होकर 42105 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 345 रुपया महंगा होकर 32842 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 2700 तो चांदी 15700 रुपये मिल रही है सस्ती

इस गिरावट के बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2742 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15734 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *