चुनावपश्चिम बंगालराजनीति

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला

पश्चिम बंगाल और असम के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 3 जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होने हैं। जिसके प्रचार का आज आखिरी दिन है। असम में भी आखिरी चरण में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। जिसके प्रचार का आज आखिरी दिन है।

इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 6 अप्रैल को होने वाले चुनाव का आज आखिरी दिन है। आज शाम केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के सभी सीटों पर होने वाले चुनाव का प्रचार थम जाएगा। 6 अप्रैल को केरल की सभी 140, तमिलनाडु की सभी 234 और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर मतदान होना है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। जबकि कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

असम में 126 विधानसभा सीटें हैं। यहां एनडीए की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 60 सीटें जीती थीं।

असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थीं। कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा और सिर्फ 26 सीटों पर कब्जा किया।

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

किसने किया था UPI का पहला ट्रांजैक्शन ? 10 साल में 13,000 गुना की छलांग, पीएम मोदी ने भी किया सलाम

खबर इंडिया की।भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तस्वीर पिछले एक दशक में पूरी तरह…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *