चुनावभारतराजनीति

प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

प्रमोद सावंत ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के 18 दिनों बाद गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे लागातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। सावंत की ताजपोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुई। हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने गोवा में 40 सीटों में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। साथ ही निर्दलीय विधायकों और एमजीपी का पार्टी को समर्थन मिल गया था।

सावंत के शपथ ग्रहण में पहुंचे ये लोग


पीएम और गृहमंत्री के अलावा सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई समेत भाजपा शासित राज्यों के कई नेता मौजूद थे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

देश के छोटे राज्यों में गोवा का नाम शामिल है, मगर पर्यटन के मामले में गोवा बड़ा हब है। चुनावी दौर से गुजरे सभी पांच राज्यों को सावंत के शपथ लेने के साथ मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की है। जबकि, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई है और भगवंत मान को सीएम बनाया गया हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 582

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *